बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.09 लाख, अब तक 558 की मौत

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,09,875 तक पहुंच गई है। बिहार में मंगलवार को 3,257 नए मामले सामने आए

Update: 2020-08-19 02:15 GMT

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,09,875 तक पहुंच गई है। बिहार में मंगलवार को 3,257 नए मामले सामने आए। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 16 संक्रमितों की मौत हो गई। बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 3,257 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,09,875 पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 4,034 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक 80,740 संक्रमित स्वस्थ हो चुके है। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 73़ 48 प्रतिशत है।

बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 28,576 सक्रिय मरीज हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,12,781 नमूनों की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 558 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

पटना जिला अभी भी संक्रमितों के मामले में पहले स्थान पर बना हुआ है। पटना जिले में मंगलवार को 368 मामले सामने आए हैं, जबकि औरंगाबाद में 136, बेगूसराय में 164, भागलुपर में 185, पूर्वी चंपारण में 200, मधुबनी में 234, मुजफ्फरपुर में 135, पूर्णिया में 139, सहरसा में 116 और सारण में 153 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है।

Full View

Tags:    

Similar News