योगी ने झांसी में आग में चार लोगों की मृत्यु पर किया गहरा शोक व्यक्त
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र के लहर गिर्द में लगी भीषण आग से चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
By : एजेंसी
Update: 2019-10-15 18:30 GMT
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र के लहर गिर्द में लगी भीषण आग से चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।