योगी को स्टार बीमा कम्पनी के प्रबंधक ने सौंपा पांच लाख का चेक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्टार यूनियन डायची लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी की
By : एजेंसी
Update: 2019-12-02 04:38 GMT
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्टार यूनियन डायची लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी की ओर से प्रदेश में पूर्व में हुई भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत कार्यों के लिए उनके राहत कोष’ के लिए 05 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार सिन्हा ने आज यहां श्री योगी को उनके सरकारी आवास पर पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया ।