आरएसपी महासचिव क्षिति गोस्वामी का निधन

 रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव और बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में रविवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया

Update: 2019-11-24 23:17 GMT

कोलकाता। रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव और बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में रविवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। गोस्वामी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं।

वाम मोर्चा के नेता को गले की बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शनिवार रात को उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और उनका निधन हो गया।

गोस्वामी ने दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में छात्र आंदोलन से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। बाद में वह कलकत्ता आ गए और आरएसपी के राज्य सचिव बने।

गोस्वामी तीन बार विधायक (1991,1996 और 2006) चुने गए और राज्य में 1996 से 2001 तक और फिर 2006 से 2011 तक पीडब्ल्यूडी मंत्री बने।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख जताया है।

Full View

Tags:    

Similar News