प्रोफेसर भीम सिंह का निधन
जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी (जेकेपीपी) के संस्थापक प्रोफेसर भीम सिंह का मंगलवार को एक अस्पताल में निधन हो गया।;
By : एजेंसी
Update: 2022-05-31 11:24 GMT
जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी (JKPP) के संस्थापक प्रोफेसर भीम सिंह (Prof Bhim Singh)का मंगलवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि वह एक साल से अधिक समय से अस्वस्थ थे और जम्मू के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है।
उनके निधन पर समाज के एक वर्ग ने शोक व्यक्त किया है, जिसमें राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी आदि शामिल हैं।