राजनीतिक पार्टियों ने की स्वच्छ ग्रह के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से आग्रह किया कि स्वच्छ ग्रह के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से आग्रह किया कि स्वच्छ ग्रह के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें। इस बार के पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषकों से निपटने पर आधारित है और इस वर्ष भारत इसकी मेजबानी कर रहा है।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, "विश्व पर्यावरण दिवस पर हम एक स्वच्छ ग्रह के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इस साल भारत वैश्विक समारोहों की मेजबानी कर रहा है और हमें अपने बच्चों को एक हरित और पर्यावरण अनुकूल विरासत देनी चाहिए।"
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस पर हम स्वच्छतर पृथ्वी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। भारत इस वर्ष आधिकारिक वैश्विक समारोहों की मेज़बानी करेगा। हमारा दायित्व है कि अपनी भावी पीढ़ियों के लिए हम अधिक हरी-भरी और पर्यावरण अनुकूल दुनिया छोड़कर जाएं - राष्ट्रपति कोविन्द
On World Environment Day, we reaffirm our commitment to a cleaner and sustainable planet. India is hosting the global celebrations this year. And we are obligated to bequeathing a greener and eco-friendly legacy to our children #PresidentKovind
उपराष्ट्रपति नायडू ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध पर जोर देते हुए कहा, "आइए आज विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'बीट प्लास्टिक प्रदूषण' के आधार पर प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की प्रतिबद्धता जताएं। अब समय आ गया है कि हर शख्स पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें।"
ప్రకృతిని ప్రేమిద్దాం.. ప్లాస్టిక్ వాడకం ఆపేద్దాం..
అమ్మ లాంటి ప్రకృతి మనకు అన్నీ ఇచ్చింది. ఆకాశం, భూమి, నీరు, గాలి, వెలుతురు.. ఇవన్నీ ప్రకృతి వరప్రసాదాలే. నాగలి గాటుకు నేల పులకిస్తుంది. ప్లాస్టిక్ కాటుకు అదే నేల విషమిస్తుంది. #WorldEnvironmentDay pic.twitter.com/XWa1muB5Nf
मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, "आइए, मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हमारी भावी पीढ़ियां एक स्वच्छ और हरित ग्रह पर सौहार्द के साथ रहेंगी।"
Greetings on #WorldEnvironmentDay. Together, let us ensure that our future generations live in a clean and green planet, in harmony with nature. pic.twitter.com/HYUNlCCQ2P
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से खराब प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया।
Therefore, to achieve #SwachhBharat let us vow not to use low grade plastic and collect plastic waste and put it in proper dust bins. #WorldEnvironmentDay #BeatPlasticPollution
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया ताकि इससे सतत विकास हो सके।
On #WorldEnvironmentDay, let us raise awareness among the people for a cleaner and greener environment that can lead us to sustainable development. pic.twitter.com/8mPtUjPggl
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया।
Today is World Environment Day. Following this year’s theme, let us pledge to ‘beat plastic pollution’. Let us pledge to make every day #WorldEnvironmentDay
कांग्रेस ने भी ट्वीट कर पर्यावरण को संरक्षित रखने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, "पृथ्वी हमसे नहीं, बल्कि हम पृथ्वी की वजह से हैं।"
The Earth doesn't belong to us but, we belong to the Earth.
On #WorldEnvironmentDay let us take a pledge to protect and preserve the environment in every possible way. pic.twitter.com/Uodv341pOV