सेवा का नहीं वोट का नही करते हैं नेता:शर्मा
उत्तर प्रदेश विधान सभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री श्यामसुन्दर शर्मा ने कहा कि राजनीति में अब सेवा की सौदागिरी समाप्त हो गई है और उसका स्थान वोट की सौदागिरी ने ले लिया है।
मथुरा । उत्तर प्रदेश विधान सभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री श्यामसुन्दर शर्मा ने कहा कि राजनीति में अब सेवा की सौदागिरी समाप्त हो गई है और उसका स्थान वोट की सौदागिरी ने ले लिया है।
शर्मा ने आज संवाददाताओं से कहा कि चुनाव के समय मंच से पहले एक दूसरे को गाली देते हैं और चुनाव परिणाम आने के तुरन्त बाद उन्ही की मदद से सरकार बना लेते हैं। उनका कहना था कि हरियाणा का ताजा उदाहरण जनता के सामने है जहां पर चुनाव के पहले ’’जाट वर्सेज अदर्स’’ का फार्मूला अपनाया गया और चैाधरियों की चैाधराहट समाप्त करने का दावा किया गया था लेकिन चुनाव के बाद उन्ही के साथ मिलकर सरकार बना ली गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता का जितना अधिक दुरूपयोग कर सकती है कर रही है। हरियाणा, गोवा, त्रिपुरा आदि में किस प्रकार से सरकार बनाई गई ,बड़े पैमाने पर जिस प्रकार विधायकों से दल बदल कराया गया वह क्षम्य बनाया गया ।
हरियाणा में वोटों को बांटने के लिए जाति, धर्म ,क्षेत्र , गोत्र, भाषा पर प्रयोग किये गए और जहां पर जो भी’’ फार्मूला’’ सुविधाजनक लगा उसे ही इस्तेमाल कर लिया गया।
श्याम सुन्दर शर्मा कांग्रेस,लोकतांत्रिक कांग्रेस ममता बनर्जी की टीएमसी से भी विधायक रह चुके हैं ।