कमलनाथ ने सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में किया पूजन अर्चना
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने धनतेरस के मौके पर आज यहां सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर सिमरिया पहुंचकर पूजन-अर्चना किया;
By : एजेंसी
Update: 2019-10-26 00:13 GMT
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने धनतेरस के मौके पर आज यहां सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर सिमरिया पहुंचकर पूजन-अर्चना किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार हनुमानजी की 101.25 फीट ऊँची विशाल प्रतिमा पर पहली बार अदभुत लेजर शो आयोजित किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इस मौके पर भजन गायक अनूप जलोटा के शिष्य प्रभंजय चतुर्वेदी ने आर्केस्ट्रा के साथ भजन प्रस्तुत किए।
अदभुत भजन संध्या और लेजर शो देख दर्शक और भक्तजन गदगद हो गए।