हरि मोहन ने संभाला ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड के अध्यक्ष का काम

ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड सेवा (आईओएफएस) के अधिकारी हरि मोहन ने ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया;

Update: 2019-12-01 18:11 GMT

नयी दिल्ली । ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड सेवा (आईओएफएस) के अधिकारी हरि मोहन ने ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

'आयुध रत्न' पुरस्कार से सम्मानित  हरिमोहन ने रविवार को इस पद से सेवानिवृत हुए सौरभ कुमार की जगह ली। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर उपाधि के साथ 1982 बैच के आईओएफएस के अधिकारी हरि मोहन मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त करने के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय और पुणे विश्वविद्यालय के टॉपर रहे रहे हैं। वह पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एम. फिल है।

अपने 39 साल के लंबे करियर में उन्होंने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड-बीएचईएल हरिद्वार, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर, इंजन फैक्ट्री अवाडी, हेवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी, एम्युनिशन फैक्ट्री खड़की, ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोलनगीर, ऑर्डनेंस फैक्ट्री चंदा, ऑर्डनेंस फैक्ट्री देहु रोड, ओएफबी नई दिल्ली और इस्पात और खान मंत्रालय में विभिन्न पदों पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बख्तरबंद वाहनों, आर्टिलरी, टैंक और गोला बारूद, लघु हथियार गोला बारूद, परियोजना प्रबंधन और कॉर्पोरेट प्रशासन के निर्माण के क्षेत्र में विविध अनुभव प्राप्त  हरिमोहन ने अजमेरा टैंक, एमबीटी अर्जुन, ब्रिज लेयर और ट्रैवल्स टैंक जैसे आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल्स के उत्पादन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस्पात और खान मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के इस्पात संयंत्रों के आधुनिकीकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Full View

Tags:    

Similar News