इंदौर के एक भवन में लगी आग
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एमटीएच कंपाउंड क्षेत्र स्थित एक वाणिज्यिक बहुमंजिला भवन के भूतल स्थित निजी टेलीकॉम कंपनी के आपूर्ति कार्यालय में आज सुबह आग लग गयी।
By : एजेंसी
Update: 2019-10-20 12:24 GMT
इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एमटीएच कंपाउंड क्षेत्र स्थित एक वाणिज्यिक बहुमंजिला भवन के भूतल स्थित निजी टेलीकॉम कंपनी के आपूर्ति कार्यालय में आज सुबह आग लग गयी।
अग्निशमन दल ने लगभग एक घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन भी नहीं हो पाया है।