टीसीएस कंपनी में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न का गंदा खेल, मास्टरमाइंड निदा खान की तस्वीर आई सामने, अब तक फरार है आरोपी

नासिक की TCS में कथित यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मामले में कंपनी के 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक महिला आरोपी निदा खान अभी फरार है।;

Update: 2026-04-15 04:40 GMT

नासिक। नासिक की टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) में यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इस मामले में TCS के 8 कर्मचारियों का नाम सामने आया है। कंपनी ने सभी को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं। इस पूरे कांड की मास्टरमाइंड निदा खान को माना जा रहा है, जो अभी फरार है।

निदा खान का पता लगाने के लिए नासिक पुलिस की दो टीमों को भिवंडी और मुंबई भेजा गया है। पुलिस निदा खान के डिजिटल फुटप्रिंट्स और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित धर्मांतरण के पीछे कोई बाहरी ताकत या विदेशी फंडिंग थी या नहीं।

क्या है पूरा मामला?

नासिक की TCS में काम करने वालीं आठ महिला कर्मचारियों ने शिकायत की थी। महिला कर्मचारियों ने मुस्लिम कर्मचारियों पर नौकरी के ऑफर देकर लुभाने, उनका यौन शोषण करने और कथित तौर पर धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप लगाया था। महिला कर्मचारियों की शिकायत पर SIT का गठन किया गया है। अब तक 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 6 पुरुष हैं।

किस-किसको गिरफ्तार किया गया?

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और महिला प्रबंधक (संचालन) के रूप में हुई है, जिन्हें इस मामले के सामने आने के बाद में निलंबित कर दिया गया था।

लेकिन निदा खान का अता-पता नहीं?

7 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन निदा खान अभी भी फरार है। जानकारी के मुताबिक, निदा खान ने 2021 में कंपनी जॉइन की थी। वह यहां एसोसिएट के पद पर थी। मामला सामने आने के बाद से वह फरार है, जिसकी तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।

फरार आरोपी निदा खान की तलाश तेज

जांचकर्ताओं के मुताबिक, फरार महिला कर्मचारी निदा खान की तलाश तेज कर दी गई है। शिकायतकर्ताओं ने अपने सीनियर पर मानसिक और यौन उत्पीड़न तथा एचआर डिपार्टमेंट पर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और महिला मैनेजर के रूप में हुई है, जिन्हें इस मामले के सामने आने के बाद में कंपनी से निलंबित कर दिया गया था।

जांच में अब तक क्या-क्या हुआ?

महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद इसकी जांच के लिए SIT बनाई गई है. पुलिस कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या किसी और कर्मचारी को भी निशाना बनाया गया था।

पुलिस की टीम नासिक में कंपनी परिसर और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि अब SIT कंपनी में इंटरनल रिक्रूटमेंट और प्रमोशन तक की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसमें कोई भेदभाव हुआ था। इसके अलावा, टेक्निकल एक्सपर्ट गिरफ्तारी आरोपियों के जब्त किए गए मोबाइल फोन से डिलीट किए मैसेज और कॉल लॉग को रिकवर करने का काम कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News