अखिलेश यादव को आनन फानन में अध्यक्ष चुन लिया गया

अखिलेश यादव की सही मायने में अग्निपरीक्षा शुरु हो जायेगी, सपा में अभी तक ‘मुलायम युग’ चला, गत एक जनवरी को पार्टी के आपात सम्मेलन में अखिलेश यादव को आनन फानन में अध्यक्ष चुन लिया गया

Update: 2017-10-04 16:40 GMT

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी (सपा) का कल अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही अखिलेश यादव की सही मायने में अग्निपरीक्षा शुरु हो जायेगी, सपा में अभी तक ‘मुलायम युग’ चला, गत एक जनवरी को पार्टी के आपात सम्मेलन में अखिलेश यादव को आनन फानन में अध्यक्ष चुन लिया गया।

वह सम्मेलन आपात स्थिति में बुलाया गया था, लेकिन कल का सम्मेलन सामान्य परिस्थितियों में आहूत किया गया है। इस सम्मेलन में सर्वसम्मत से पांच वर्ष के लिये अखिलेश यादव को अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।

राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि सही मायने में अखिलेश यादव की अग्निपरीक्षा अब शुरु होगी क्योंकि भाजपा से लड़कर पार्टी को फिर से सत्ता में लाना उनके लिये कठिन चुनौती होगी।

सपा मामलों के जानकार वरिष्ठ पत्रकार शिवशरण सिंह कहते हैं कि 2012 में पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व मे चुनाव लड़कर विजय हासिल की थी, लेकिन यादव ने तमाम विरोधों के बावजूद स्वयं मुख्यमंत्री बनने के बजाय अपने पुत्र अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपी। पार्टी मुलायम सिंह के नेतृत्व में चार बार उत्तर प्रदेश की सत्ता पर आसीन रही। अब देखना यह है कि अखिलेश यादव पार्टी को कितनी ऊंचाई तक ले जा पाते हैं।

करीब चार साल सरकार चलने के बाद पार्टी और यादव परिवार में इस कदर घमासान मची कि आपात सम्मेलन बुलाया गया। मुलायम सिंह यादव को हटा दिया गया। अखिलेश यादव अध्यक्ष बना दिये गये। शिवपाल यादव हाशिये पर चले गये। पार्टी में उठापटक मची रही।
 

Tags:    

Similar News