नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के चिरली गांव में एक नाबालिग ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।

Update: 2019-10-20 13:39 GMT

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के चिरली गांव में एक नाबालिग ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि चिरली गांव के निवासी राजा बाबू (15) ने कल अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है।

इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Full View

Tags:    

Similar News