वी के शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का निधन

अन्नाद्रमुक से निष्काषित नेता वी के शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का कल देर रात यहां के ग्लेनैगल्स ग्लोबल अस्पताल में निधन हो गया

Update: 2018-03-20 11:11 GMT

चेन्नई।  अन्नाद्रमुक से निष्काषित नेता वी के शशिकला के पति नटराजन मरुथप्पा का कल देर रात यहां के ग्लेनैगल्स ग्लोबल अस्पताल में निधन हो गया।  वह 75 वर्ष के थे।

Jailed #AIADMK leader VK #Sasikala 's husband Natarajan Maruthappa passes away at 75

Read @ANI story | https://t.co/CTYNxtStwD pic.twitter.com/qlHVirDo2n

— ANI Digital (@ani_digital) March 20, 2018


 

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कल रात 1.35 बजे मरुथप्पा ने अंतिम सांस ली।  नटराजन को फेंफड़े में गंभीर संक्रमण के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे।

गौरतलब है कि वीके शशिकला आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दोषी साबित होने के बाद से जेल में चार साल की सजा काट रही हैं। शशीकला ने पति की अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पारोल की मांग की। 

#Sasikala seeks #parole to attend husband's funeral

Read @ANI story | https://t.co/sS34fIeV3n pic.twitter.com/ESPe1abQeJ

— ANI Digital (@ani_digital) March 20, 2018


 

Tags:    

Similar News