डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

दादरी थाना क्षेत्र में अजायबपुर रेलवे फ्लाईओवर पर मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी;

By :  Deshbandhu
Update: 2026-09-22 17:01 GMT

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र में अजायबपुर रेलवे फ्लाईओवर पर मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में करण (निवासी रिठौरी गांव) की मौत हुई है। उसके साथ बाइक पर सवार अनीष गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलने के बाद दादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सामान्य कराया।

Tags:    

Similar News