राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी ये सलाह

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक उद्धरण के साथ विनम्र रहने की सलाह देते हुए कहा है कि वह किसानों की मांग पर ध्यान दें और कृषि विरोधी तीनों कानूनों को वापस ले

Update: 2021-01-27 15:47 GMT

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक उद्धरण के साथ विनम्र रहने की सलाह देते हुए कहा है कि वह किसानों की मांग पर ध्यान दें और कृषि विरोधी तीनों कानूनों को वापस ले।

उन्होंने विनम्रता को लेकर बापू के एक उद्धरण को भी पोस्ट किया जिसमें कहा गया है कि विनम्र रहकर हर चीज को जीता जा सकता है

राहुल गांधी ने कहा “एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी क़ानून वापस लिए जाएँ।”

Tags:    

Similar News