मप्र : बैतूल दौरे पर पहुंचे मोहन भागवत

भागवत स्थानीय भारत भारती आवासीय विद्यालय में देश भर से प्रशिक्षण के लिए जुटे मास्टर ट्रेनर्स को मार्गदर्शन देंगे

Update: 2018-10-13 12:28 GMT

बैतूल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आज अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत मध्यप्रदेश के बैतूल पहुंचे।

भागवत स्थानीय भारत भारती आवासीय विद्यालय में देश भर से प्रशिक्षण के लिए जुटे मास्टर ट्रेनर्स को मार्गदर्शन देंगे। वे रविवार को नागपुर के लिए रवाना होंगे।

संघ प्रमुख भागवत बीते 10 महीने में पांच बार बैतूल के भारत भारती आवासीय विद्यालय में आ चुके हैं।

Full View

Tags:    

Similar News