​​​​​​​महाराष्ट्र चुनाव में जीत पर मोदी ने जनता को कहा शुक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत पर वहाँ के लोगों का आभार व्यक्त किया है

Update: 2017-10-18 20:40 GMT

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत पर वहाँ के लोगों का आभार व्यक्त किया है।

राज्य में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा को 1,311 सीटें मिली हैं जबकि काँग्रेस को 312 तथा एनसीपी को 297 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

शिव सेना महज 295 सीटों पर सिमट कर रह गयी जबकि अन्य को 43 सीटें मिली हैं।

श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा “ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे बेहतरीन रहे। महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद। भाजपा में आपका सतत विश्वास हमें और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है।”

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी आज ट्वीट कर महाराष्ट्र के लोगों को पार्टी में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र का पुराना गौरव बहाल करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

Full View

Tags:    

Similar News