महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों और मौतों में कमी, 14 लाख उबरे

महाराष्ट्र में अब कोरोना से संक्रमण के मामलों और मौतों की संख्या में कमी देखी जा रही है। राज्य में कोरोना से अब तक 14 लाख ज्यादा लोग उबर चुके हैं

Update: 2020-10-22 08:32 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र में अब कोरोना से संक्रमण के मामलों और मौतों की संख्या में कमी देखी जा रही है। राज्य में कोरोना से अब तक 14 लाख ज्यादा लोग उबर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को 180 मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले, 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 515 मातें हुई थीं। राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 42,633 तक जा पहुंचा।

बुधवार को 8,142 नए मामले आए, जिसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या अब 16,17,658 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 14,15,679 लोग उबर चुके हैं।

Full View

Tags:    

Similar News