महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामले 89 हजार से नीचे आए
देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है और बुधवार को 561 मामलों की और कमी दर्ज की गई
मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है और बुधवार को 561 मामलों की और कमी दर्ज की गई और राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 88,537 रह गयी जो मंगलवार को 89,098 थी।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 5,600 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,32,176 पहुंच गयी है। इस अवधि में स्वस्थ मामलों की संख्या संक्रमितों से कम रहने से चिंता फिर से चिंता बढ़ गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोराना से 5027 और मरीजों के स्वस्थ होने पर इनकी कुल संख्या बढ़कर 16,95,208 हो गयी। इस महामारी से 111 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़क 47,357 हो गया है।
राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक वृद्धि के साथ 92.52 फीसदी पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर महज 2.58 प्रतिशत है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है। सबसे अधिक सक्रिय मामले भी इसी राज्य में हैं।