नोटबंदी विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी दी

गहलोत, आनंद शर्मा, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुष्मिता देव और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी

Update: 2018-11-09 15:29 GMT

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने नोटबंदी को ‘काले धन को सफेद करने ’ का बड़ा घोटाला करार देते हुए आज यहां रिजर्व बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन किया और कई वरिष्ठ नेताओं ने गिरफ्तारी दी।

कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता नोटबंदी की दूसरी बरसी पर सुबह ही रिजर्व बैंक के सामने धरने पर बैठ गये और इसके विरोध में नारेबाजी की।

कांग्रेस नोटबंदी के बाद से ही मोदी सरकार की इस नीति का विरोध करती रही है। उसका कहना है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी और छोटे कारोबारियों का काम ठप हो गया तथा लाखों लोग बेरोजगार हो गये।

पार्टी ने कहा है कि सरकार ने यह निर्णय कर लोगों को अपना पैसा बैंकों से निकालने के लिए मोहताज बना दिया और करोड़ों लोगों को लाइनों में लगा दिया था।

पार्टी का कहना है कि दो वर्ष बाद भी देश नोटबंदी से हुए नुकसान से उबर नहीं पाया है। इसके लिए सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए।

Full View

Tags:    

Similar News