मास्क नहीं पहनने वालों से बीएमसी ने 3.5 करोड़ रूपये वसूले

महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 20 अप्रैल से 29 अक्टूबर के बीच मास्क नहीं पहनने वाले 1.6 लाख से अधिक लोगों से करीब 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है

Update: 2020-11-01 03:06 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 20 अप्रैल से 29 अक्टूबर के बीच मास्क नहीं पहनने वाले 1.6 लाख से अधिक लोगों से करीब 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

बीएमसी द्वारा शनिवार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार केवल 29 अक्टूबर को मास्क नहीं लगाने वालों से

18,21,400 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।

आंकड़ों के अनुसार 20 अप्रैल से 29 अक्टूबर के बीच मास्क नहीं लगाने वाले 1,60,279 लोगों से 3,49,34,800 रूपये का जुर्माना वसूला गया।

Full View

Tags:    

Similar News