प्राधिकरण महाप्रबंधक ने किया बोटेनिकल गार्डन पार्किंग का निरीक्षण
वाहन चालकों की सहुलियत के लिए सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण किया जा रहा
नोएडा। वाहन चालकों की सहुलियत के लिए सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इसकी क्षमता करीब 7000 कारों की होगी। बुधवार को प्राधिकरण महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। पार्किंग के निर्माण में 550 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। इसे दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
जिसके बाद मेट्रो स्टेशन पर आने वाले मुसाफिरों को वाहन खड़ा करने के लिए इधर-उधर नहीं जाना होगा। इसके बाद महाप्रंधक टीम के साथ सेक्टर-71 व सेक्टर-123 पहुंचे। यहा सड़कों को डस्ट फ्री जोन में तब्दील करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सड़क के दोनों और वनीय घास लगाई जा रही है। यहा आगामी एक सप्ताह में काम पूरा कर लिया जाएगा।
चलाया गया विशेष साफ-सफाई अभियान
जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर-5, 10, 16, 34, 53, 73, 81, 93, 124 व सेक्टर-126 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया इस सफाई अभियान में सेक्टर की आरडब्ल्यूए एनईए के पदाधिकारियों व जनसाधारण द्वारा जोर शोर से भाग लिया गया।
सेक्टर-16 एवं शाहदरा आउट फाल ड्रेन के साथ बनी झुग्गियों में महेश सक्सेना के साथ जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष सफाई अ•िायान चलाया गया उपरोक्त के अलावा माह जुलाई से अब तक अवैध कूड़ा डालने वालों से 473000 प्लास्टिक एंड पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों से 429500 का जुमार्ना वसूल किया गया। विगत 15 दिन से शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन कराया जा रहा है जिसके अंतर्गत लग डेढ़ सौ से अधिक गांव गौशाला मे जमा कराई जा चुकी है।