Top
Begin typing your search above and press return to search.

विश्व पोलियो दिवस : नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील "बच्चों को समय पर दो बूंद"

नई दिल्ली, विश्व पोलियो दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को नमन किया और हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाने की अपील की।

विश्व पोलियो दिवस : नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील बच्चों को समय पर दो बूंद
X

नई दिल्ली, विश्व पोलियो दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को नमन किया और हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाने की अपील की।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "विश्व पोलियो दिवस पर आइए हम पोलियो-मुक्त दुनिया बनाने के अपने संकल्प को और मजबूत करें। हर बच्चे को समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच के जरिए सुरक्षा पाने का हक है। हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रख सकते हैं।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, "विश्व पोलियो दिवस प्रेरित करता है कि एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे। बच्चों को समय पर "दो बूंद जिंदगी की" अवश्य पिलाएं और उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में अपना योगदान दें। जनभागीदारी और जागरूकता से ही हम पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बना सकते हैं।"

हरियाणा के मुख्यंमत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, "विश्व पोलियो दिवस पर भारत को पोलियो-मुक्त बनाने के महाअभियान में समर्पित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मेरा नमन एवं आभार। आपके अथक प्रयासों, सेवाभाव और दृढ़ संकल्प ने देश को एक ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। स्वस्थ और सुरक्षित भारत के निर्माण में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, "हम सभी को गर्व है कि आज भारत पोलियो मुक्त है। आइए, 'विश्व पोलियो दिवस' पर मिलकर संकल्प लें कि पोलियो जैसी बीमारी पुन: पनपने नहीं देंगे। हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और लोगों को इसके प्रति निरंतर जागरूक करते रहें। पोलियो से लड़ाई में भारत को विजयी बनाने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का हार्दिक अभिनंदन।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, "आइए, विश्व पोलियो दिवस पर भारत को सदैव पोलियो मुक्त बनाए रखने और हर बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लें।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, "सुरक्षित और स्वस्थ कल की शुरुआत सुरक्षित बचपन से होती है। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर आइए, बच्चों को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस सुरक्षा से वंचित न रहे।"

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, "पोलियो मुक्त भारत, स्वस्थ भारत। विश्व पोलियो दिवस पर आइए संकल्प लें कि 0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएंगे। खुद जागरूक बनें, दूसरों को भी प्रेरित करें और भारत की इस जीत को हमेशा बरकरार रखें।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it