Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑफिस में घंटों बैठने से हो जाता है कमर दर्द ? अर्धचक्रासन करे मिलेगा तुरंत आराम

नई दिल्ली, आजकल लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने, मोबाइल चलाने और शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से पीठ, गर्दन और कंधों में अकड़न आम हो गई है। ऐसे में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना काफी मददगार हो सकता है। अर्धचक्रासन एक सरल योगासन है, जिसमें शरीर को पीछे की ओर मोड़ा जाता है।

ऑफिस में घंटों बैठने से हो जाता है कमर दर्द ? अर्धचक्रासन करे मिलेगा तुरंत आराम
X

नई दिल्ली, आजकल लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने, मोबाइल चलाने और शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से पीठ, गर्दन और कंधों में अकड़न आम हो गई है। ऐसे में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना काफी मददगार हो सकता है। अर्धचक्रासन एक सरल योगासन है, जिसमें शरीर को पीछे की ओर मोड़ा जाता है। नियमित और सही तरीके से इसका अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अर्धचक्रासन करते समय शरीर का ऊपरी हिस्सा धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकता है। इस दौरान मेरुदण्ड (रीढ़ की हड्डी) पर खिंचाव आता है। इससे रीढ़ के आसपास की मांसपेशियों को सक्रिय करने और उनमें लचीलापन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि इसे पीठ और शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए उपयोगी योगाभ्यास माना जाता है।

इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें। अब दोनों हाथों को कमर के पीछे रखें। सांस लेते हुए छाती को थोड़ा ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे कंधों को पीछे ले जाते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर झुकाएं।

ध्यान रखें कि गर्दन पर अचानक दबाव न डालें। जितना आराम से पीछे जा सकें, उतना ही जाएं। अपनी क्षमता से ज्यादा शरीर को पीछे मोड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें। कुछ क्षण इसी स्थिति में सहज सांस लेते रहें। इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं। किसी तरह का दर्द या असहजता महसूस होने पर तुरंत अभ्यास रोक दें।

इस योग अभ्यास को नियमित दिनचर्या में शामिल करना खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं। कुछ लोगों में यह सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस के प्रबंधन में भी सहायक हो सकता है। हालांकि, किसी स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही अभ्यास करना बेहतर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it