कुवैत और ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रियों से बातचीत : कतर
दोहा, कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्रह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह और ऑस्ट्रिया गणराज्य की यूरोपीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की संघीय मंत्री बीट मेनिल-रीसिंगर से फोन पर वार्ता की। दोनों ही देशों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने आपसी सहयोग के संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों की समीक्षा की।;
दोहा, कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्रह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह और ऑस्ट्रिया गणराज्य की यूरोपीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की संघीय मंत्री बीट मेनिल-रीसिंगर से फोन पर वार्ता की। दोनों ही देशों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने आपसी सहयोग के संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों की समीक्षा की।
कतर के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट पर इस बातचीत की जानकारी साझा की।
कतर विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने कतर और कुवैत के बीच सहयोग संबंधों की समीक्षा की और उन्हें और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में हो रहे ताजा घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।
खास तौर पर, दोनों पक्षों ने क्षेत्र में तनाव कम करने, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे राजनयिक प्रयासों और आपसी समन्वय पर बात की।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, फोन वार्ता के दौरान कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने कहा कि कतर उन सभी कूटनीतिक प्रयासों और पहलों का समर्थन करता है, जिनका उद्देश्य समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कतर ऐसे व्यापक समझौते तक पहुंचने की कोशिशों का समर्थन करता है, जो क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता साफ करे।
ऑस्ट्रिया की यूरोपीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों की संघीय मंत्री बीट मेनिल-रीसिंगर से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री जसीम अल थानी ने कतर और ऑस्ट्रिया के बीच सहयोग संबंधों की समीक्षा की और उन्हें और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र में हो रहे ताज़ा घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। खास तौर पर, दोनों पक्षों ने क्षेत्र में तनाव कम करने, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों और आपसी समन्वय पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि कतर उन सभी राजनयिक प्रयासों और पहलों का समर्थन करता है, जिनका उद्देश्य समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करना है। कतर ऐसे व्यापक समझौते तक पहुंचने की कोशिशों का समर्थन करता है, जो क्षेत्र में स्थायी और टिकाऊ शांति स्थापित करने का रास्ता तैयार करे।