नैनीताल में 52 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े: जंगल के बीच रिसॉर्ट में चल रहा था सेक्स रैकेट

संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने 52 पुरुषों और एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं को हिरासत में लिया। मामले में अनैतिक देह व्यापार, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी कानून और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।;

Update: 2026-07-06 10:45 GMT

रामनगर (नैनीताल) : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र स्थित सांवल्दे के एक निजी रिजॉर्ट में पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने 52 पुरुषों और एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं को हिरासत में लिया। मामले में अनैतिक देह व्यापार, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी कानून और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद रिजॉर्ट को सील कर दिया गया, जबकि उसका महाप्रबंधक (जीएम) मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

सूचना के बाद हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात एक्रोन रिजॉर्ट में छापा मारा। पुलिस का कहना है कि मौके पर बिना आवश्यक अनुमति के शराब पार्टी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, पार्टी में शराब, नशा, अश्लील डांस और महिलाओं पर नोट उड़ाने जैसी गतिविधियां हो रही थीं। जांच के दौरान कुछ लोगों पर महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार और अशोभनीय गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी सामने आए। 

मुख्य आरोपी पर आयोजन का आरोप

पुलिस ने मेरठ निवासी उमेंद्र को मुख्य आरोपी बताया है। उसके साथ मेरठ के ही मेहराजुद्दीन नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उमेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह कृषि उपकरणों और कीटनाशकों से जुड़े कारोबार से जुड़ा है तथा उसने अपने व्यावसायिक सहयोगियों के लिए यह आयोजन किया था। पुलिस के अनुसार, उसने लगभग दस दिन पहले रिजॉर्ट की बुकिंग कराई थी और अग्रिम राशि भी जमा कराई थी। पुलिस के अनुसार, उमेन्द्र ने करीब 10 दिन पहले रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क किया था। उसने शराब, महिलाओं और “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था करने को कहा था। आरोपी सुनील कुमार के जरिए राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने प्रति महिला 10 हजार रुपए के हिसाब से व्यवस्था कराई।

महिलाओं की व्यवस्था को लेकर जांच जारी

प्राथमिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि आयोजन के लिए विभिन्न राज्यों से महिलाओं को बुलाया गया था। पुलिस का आरोप है कि उनकी व्यवस्था एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से की गई थी। इस पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस ने मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार से जुड़े पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग मिलने पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गई महिलाओं में एक नाबालिग भी शामिल होने की पुष्टि पुलिस ने की है। इसी आधार पर मामले में पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की भूमिका और परिस्थितियों की जांच बाल संरक्षण से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों के तहत की जा रही है।

रिजॉर्ट प्रबंधन पर भी कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस ने रिजॉर्ट के एंट्री रजिस्टर की भी जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, वहां ठहरे लोगों का विधिवत रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया था, जो नियमों का उल्लंघन है। इसी आधार पर रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिजॉर्ट प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है और फरार जीएम की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

कई सामान भी किए गए जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब की पेटियां, बीयर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम, साउंड उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है। इसके अलावा 10-10 रुपये के नोट जैसी दिखने वाली कई गड्डियां भी मिलीं, जिनकी प्रकृति की जांच की जा रही है। बरामद वस्तुओं को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टीसी मंजूनाथ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों और रिजॉर्ट के फरार जीएम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जांच का दायरा बढ़ा

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। आयोजकों, रिजॉर्ट प्रबंधन और कथित नेटवर्क के बीच संबंधों की पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति ली गई थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News