देहरादून में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: जीएसटी सुधारों पर होगी गहन चर्चा
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: जीएसटी सुधारों पर होगी गहन चर्चा
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय सम्मेलन, नीति निर्माताओं से लेकर उद्योग विशेषज्ञ तक होंगे शामिल
- “जीएसटी सुधारों का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव” विषय पर देशभर के दिग्गज जुटेंगे देहरादून
- मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. नागेश्वरन देंगे विशेष नीति संबोधन
देहरादून। uttarakhand।
सम्मेलन का विषय “जीएसटी सुधारों का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव: समावेशी आर्थिक विकास और डिजिटल उत्कृष्टता की दिशा में” रखा गया है।
इस सम्मेलन में देशभर से नीतिनिर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ तथा शोधकर्ता भाग लेंगे और जीएसटी सुधार, डिजिटल शासन, वित्तीय संघवाद, अनुपालन प्रणाली तथा समावेशी आर्थिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन की चर्चाएं भारत के दीर्घकालिक विकास दृष्टिकोण “विकसित भारत 2047” से भी जुड़ी होंगी।
सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंता नागेश्वरन का विशेष नीति संबोधन होगा। सम्मेलन के अंतर्गत 12 विषयगत तकनीकी सत्र, एक शोध उत्कृष्टता कार्यशाला तथा जीएसटी सुधारों पर एक उच्च स्तरीय नीति पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही महिला विशेषज्ञों की एक विशेष महिला पैनल चर्चा भी आयोजित होगी।
सम्मेलन के संयोजक ग्राफिक एरा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर डॉ. विनय काण्डपाल हैं। सह-संयोजक के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार और अनुराग नगर इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
डॉ. काण्डपाल के अनुसार इस सम्मेलन का उद्देश्य अकादमिक जगत, नीति निर्माताओं और विभिन्न हितधारकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना तथा जीएसटी सुधारों और समावेशी आर्थिक विकास पर शोध आधारित नीतिगत सुझावों को आगे बढ़ाना है।