यूपी: भाजपा नेता के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों मेें मौत, शव छत पर मिला
उत्तर प्रदेश में बांदा के नगर कोतवाली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों मेें मृत्यु हो गई जिसका शव आज घर की छत पर पड़ा मिला।
By : एजेंसी
Update: 2018-04-20 16:17 GMT
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा के नगर कोतवाली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों मेें मृत्यु हो गई जिसका शव आज घर की छत पर पड़ा मिला।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बाँदा नगर के स्वराज कॉलोनी निवासी भाजपा नेता इंजीनियर रामदत्त पांडे ने बताया कि उनका पुत्र विनय कुमार उर्फ बबलू पांडेय (45) कल रात एक निमंत्रण में गया था।
देर रात तक न आने पर फोन किया गया जिसे उसने रिसीव नहीं किया। इससे सभी परिजन रात्रि भर परेशान रहे।
उन्होंने बताया कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही विनय की मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।