प्रवासियों को सहायता पहुंचाने का उद्धव का आश्वासन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार सभी प्रवासी मजदूरों का ध्यान रखेगी तथा उन्हें भोजन और पानी जैसी बुनियादी चीजें उपलबध कराएगी

Update: 2020-03-29 22:18 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार सभी प्रवासी मजदूरों का ध्यान रखेगी तथा उन्हें भोजन और पानी जैसी बुनियादी चीजें उपलबध कराएगी।

श्री ठाकरे ने कहा कि 10 रूपये में भोजन वाली ‘शिव भोजन’ योजना एक अप्रैल से उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 163 केंद्रो की पहले स्थापना कर चुकी है।

उन्होंने कहा,“सरकार भोजन और अन्य आवश्यकता की चीजें उपलब्ध करायेगी। उन्हें अपना स्थान नहीं छोड़ना चाहिए। मैं उनकी चिंता को समझता हूं , लेकिन उनको वायरस के जोखिम को भी समझना चाहिए।”

Full View

Tags:    

Similar News