श्रीमद्भागवत में वामन अवतार पर कथा हुई
नगर केअग्रसेन चौक में गोयल परिवार के तत्वाधान आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण यज्ञ की पावन धारा प्रवाह के तृतीय दिवस पर कथा वाचक आचार्य श्री नरेन्द् नयन शास्त्री ने वामन अवतार
खरोरा। नगर केअग्रसेन चौक में गोयल परिवार के तत्वाधान आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण यज्ञ की पावन धारा प्रवाह के तृतीय दिवस पर कथा वाचक आचार्य श्री नरेन्द् नयन शास्त्री ने वामन अवतार पर विस्तृत कथा पर प्रकाश डाले शास्त्री ने श्रीमद भागवत महा पूराण को कल्प वृक्ष की तरह बताते हुए कहे कि इसकी छांव बैठने वाले प्राणी की कल्पना भी साकार हो जाता है श्रीमद भागवत कथा श्रवण को आत्मशात करने वाला प्राणी सीधे परमात्मा से जुड जाता है आगे श्री शास्त्री बताते हैं की पूराण में कन्यादान व गौदान को विशेष महत्व दिया गया है
कन्यादान गौदान करने वाले प्राणी का मोक्ष का दुर्गम राह असान ह़ो जाता है । नारी शक्ति मातृ शक्ति से बढ़कर ब्रह्मांड में नहीं कोई शक्ति है माता अनसूया की कथा सुनाते हुए श्री शास्त्री ने बताया कि माता अनुसूया ने अपने स्तीत्व , तप ,बल से त्रिदेवों को बालक बना कर त्रिदेवियां का भ्रम को तोड़ा था । गोयल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ सप्ताह में प्रवाहित ज्ञान गंगा का रसपान करने प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुगण श्रवण कर रहे हैं ।