कल से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे
By : एजेंसी
Update: 2018-09-26 11:48 GMT
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी चित्रकूट में मंदिर दर्शन के लिए भी जाएंगे।
कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राहुल गांधी 27 और 28 सितंबर को मध्यप्रदेश दौरे के दौरान सतना और रीवा जिलों में जनसभाएं और रोड-शो करेंगे।
अपने कार्यक्रम की शुरुआत वे कल सुबह चित्रकूट में मंदिर दर्शन के साथ करेंगे।
इसके पहले राहुल गांधी 17 सितंबर को राजधानी भोपाल आए थे। यहां उन्होंने करीब 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था। राजधानी में राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी हुआ था।