मायावती का पलटवार -जन्म से ओबीसी होते मोदी तो आरएसएस कभी नहीं बनने देती पीएम

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशान साधा

Update: 2019-05-10 14:51 GMT

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म से पिछड़े नहीं हैं, बस राजनीतिक फायदे के लिए वह ऐसा कर रहे हैं । लोकसभा चुनाव के पहले चरण से ही मायावती और नरेंद्र मोदी के बीच जाति पर टिप्पणी को लेकर बहस छिड़ी हुई है ।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग कैसे इसका सामना करते हैं, इन्हें क्या पता । उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं, इस बात को पूरा देश जानता है।

मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि पीएम श्री मोदी ने अब और कुछ नहीं तो गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है वह हास्यास्पद व अपरिपक्व है। जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं? श्री मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं इसीलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी मिथ्या बातें करते हैं।

पीएम श्री मोदी ने अब और कुछ नहीं तो गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है वह हास्यास्पद व अपरिपक्व है। जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं? श्री मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं इसीलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी मिथ्या बातें करते हैं।

— Mayawati (@Mayawati) May 10, 2019


 

आगे लिखा , इसके विपरीत, श्री मोदी अपने को जबर्दस्ती पिछड़ा बनाकर जातिवाद का खुलकर राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं। वे अगर जन्म से पिछड़े होते तो क्या आरएसएस उन्हें कभी भी पीएम बनने देती? वैसे भी श्री कल्याण सिंह जैसों का आरएसएस ने क्या बुरा हाल किया है यह देश क्या नही देख रहा है।

इसके विपरीत, श्री मोदी अपने को जबर्दस्ती पिछड़ा बनाकर जातिवाद का खुलकर राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं। वे अगर जन्म से पिछड़े होते तो क्या आरएसएस उन्हें कभी भी पीएम बनने देती? वैसे भी श्री कल्याण सिंह जैसों का आरएसएस ने क्या बुरा हाल किया है यह देश क्या नही देख रहा है।

— Mayawati (@Mayawati) May 10, 2019


 

Full View

Tags:    

Similar News