राहत पैकेज पर ईमानदारी से काम करने की जरूरत : मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहत पैकेज का स्वागत करते हुए कहा है कि इसका सरकारी तौर पर इस्तेमाल और ईमानदारी से काम होना चाहिए.

Update: 2020-05-13 17:28 GMT

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहत पैकेज का स्वागत करते हुए कहा है कि इसका सरकारी तौर पर इस्तेमाल और ईमानदारी से काम होना चाहिए.

सुश्री मायावती ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए निजी क्षेत्र की बाजार सरकारी क्षेत्र पर बल दिया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, " बसपा का मानना है कि भारत को आत्म निर्भर बनाने के अति-अहम मामले में निजी क्षेत्र के बजाए सरकारी पहल व इसके जरिए देश की पूंजी में विकास की ज्यादा जरूरत है। इसपर ईमानदारी से अमल करने से ही गरीबी व बेरोजगारी सहित देश की अन्य और भी मूलभूत समस्याओं का समाधान संभव होगा। "

प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है.
 

Full View

Tags:    

Similar News