लाईवलीहुड कॉलेज में प्रवेश शुरू
मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रम में अध्ययन,प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के लिये लाईवलीहुड कॉलेज में प्रवेश लिया जा रहा
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2018-09-03 12:26 GMT
सूरजपुर। मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रम में अध्ययन,प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के लिये लाईवलीहुड कॉलेज में प्रवेश लिया जा रहा है।
कलेक्टर के0सी0 देवसेनापति के निर्देशन में प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क जिसमें आवासीय व्यवस्था, भोजन, ड्रेस, किताब, नोटबुक व अन्य उपलब्ध होगा।
इस हेतु इच्छुक युवक,युवतियां पाठयक्रम हेतु आवेदन 10 सितम्बर तक लाईवलीहुड कॉलेज में जमा कर सकते है।