ग्राम झबडी में किया गया मक्का हायब्रीड बीज का नि:शुल्क विरतण

राष्ट्रीय कृषि विकास रफ्तार योजनांतर्गत मक्का हायब्रीड बीज का नि:शुल्क वितरण कसडोल विकासखंड के ग्राम झबडी में कृषक मोहन, देवलाल पटेल, नंदकुमार, हीराधर कौशिक, जितेन्द, बलदाऊ पैंकरा, भुवनलाल, बलदाऊ पैंकरा, जितेन्द, अन्नंद सिंह कौशिक एवं महादेव, हृदय वर्मा को संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू एवं अंचल के जिला पंचायत सदस्य व सभापति सहकारिता समिति जिला पंचायत बलौदाबाजार गोरेलाल साहू के हाथों वितरित किया गया;

Update: 2022-01-15 03:38 GMT

कसडोल/बलौदाबाजार। राष्ट्रीय कृषि विकास रफ्तार योजनांतर्गत मक्का हायब्रीड बीज का नि:शुल्क वितरण कसडोल विकासखंड के ग्राम झबडी में कृषक मोहन, देवलाल पटेल, नंदकुमार, हीराधर कौशिक, जितेन्द, बलदाऊ पैंकरा, भुवनलाल, बलदाऊ पैंकरा, जितेन्द, अन्नंद सिंह कौशिक एवं महादेव, हृदय वर्मा को संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू एवं अंचल के जिला पंचायत सदस्य व सभापति सहकारिता समिति जिला पंचायत बलौदाबाजार गोरेलाल साहू के हाथों वितरित किया गया। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि रोहित पैंकरा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, नगर कसडोल अध्यक्ष प्रतिनिधि चंदन साहू, परष जायसवाल सहित गांव वासी शामिल रहे। कृषि विभाग द्वारा इस फसल को ब्यवसायिक खेती रुप में अपनाने, साग सब्जी एवं अन्य फसलों के साथ इंटरक्रापिंग कर मक्का बोनी कर अतिरिक्त लाभ कमाने प्रेरित किया गया। विदित हो कि ग्राम झबडी में दो व्यक्ति बाहर कमाने गये हुये थे जहां उनका आकस्मिक हादसा हो जाने के कारण निधन हो गया था जिनके दशगात्र कार्यक्रम में शोक संतप्त परिवार को संवेदना ब्यक्त करने पहुंची हुयी थी।

Full View

Tags:    

Similar News