Leh-Ladakh: लेह में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, मेजर जनरल समेत तीन घायल; तकनीकी खराबी की आशंका

लद्दाख के लेह के पास तांगत्से क्षेत्र में भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें मेजर जनरल समेत तीन अधिकारी घायल हो गए।;

Update: 2026-05-23 05:53 GMT

लद्दाख। लद्दाख के लेह के पास तांगत्से क्षेत्र में भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सेना के तीन अधिकारी घायल हो गए जिनमें एक मेजर जनरल भी शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि सभी अधिकारियों की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा 20 मई को हुआ था हालांकि इसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई। हेलिकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे। हेलिकॉप्टर में 3 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता भी सवार थे।

हादसे के तुरंत बाद सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

सेना की ओर से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती आशंका खराब मौसम या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

Tags:    

Similar News