CBSE 10th Results: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर जारी, Direct Link, मार्कशीट डाउनलोड
छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं।;
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी तैयार रखें। इस वर्ष लाखों छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं। परिणाम को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
इस साल 17 फरवरी से 10 मार्च तक चली परीक्षाओं में करीब 25 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार सीबीएसई साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। दूसरे चरण की परीक्षाएं मई में होनी हैं, यही वजह है कि पहले चरण का रिजल्ट इतनी जल्दी जारी किया गया, हालांकि, 12वीं के छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि कॉपियों का मूल्यांकन अभी जारी है। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकेंगे।
डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट
स्टेप-1: 'डिजिलॉकर' ऐप डाउनलोड करें या digiLocker.gov.in पर जाएं।
स्टेप-2: सीबीएसई एग्जामिनेशन पर जाएं।
स्टेप 3: रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन (जैसा कि स्कूल द्वारा प्रदान किया गया हो) दर्ज करें।
स्टेप-4: सत्यापन के लिए अपने पंजीकृत नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
स्टेप-5: आपको स्क्रीन पर अपनी मार्कशीट दिख जाएगी।
एंड्रॉयड, iOS या Windows पर डाउनलोड कर सकते हैं Umang ऐप
CBSE 10th Result 2026 LIVE: छात्र अपना रिजल्ट Umang ऐप पर भी देख सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड, iOS और Windows तीनों के साथ कम्पैटिबल है। इन स्टेप्स को फॉलो करके उमंग मोबाइल प्लेटफॉर्म पर 10वीं के नतीजे देख सकते हैं:
स्टेप 1: Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2: रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
स्टेप 3: “CBSE” टाइप करें और “Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” विकल्प चुनें।
स्टेप 4: डिजिटल मार्कशीट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें।