कालाधन सफेद करने की एक धूर्त स्कीम नोटबंदी : राहुल गांधी

राहुल ने कहा नोटबंदी कांड में कुछ भी मासूम नहीं था, इसका कोई भी दूसरा अर्थ निकालना राष्ट्र की समझ का अपमान है;

Update: 2018-11-08 19:04 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह एक क्रूर षड्यंत्र, घोटाला था और एक धूर्त स्कीम थी।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "नोटबंदी सोच-समझ कर किया गया एक क्रूर षड्यंत्र था। यह घोटाला प्रधानमंत्री के सूट-बूट वाले मित्रों का कालाधन सफेद करने की एक धूर्त स्कीम थी।"

नोटबंदी सोच-समझ कर किया गया एक क्रूर षड्यंत्र था। यह घोटाला प्रधानमंत्री के सूट-बूट वाले मित्रों का काला-धन सफेद करने की एक धूर्त स्कीम थी।

इस कांड में कुछ भी मासूम नहीं था| इसका कोई भी दूसरा अर्थ निकालना राष्ट्र की समझ का अपमान है|

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2018


 

Full View

Tags:    

Similar News