अंकित शर्मा केस में सजा का ऐलान: आज कड़कड़डूमा कोर्ट सुनाएगी फैसला

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में आज कड़कड़डूमा कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी;

By :  Deshbandhu
Update: 2026-07-31 01:48 GMT

51 चोटों के निशान: अभियोजक ने मांगी अधिकतम सजा

  • रेरेस्ट ऑफ द रेयर बहस: बचाव पक्ष ने दी नरमी की दलील
  • दिल्ली दंगों से जुड़ा मामला: 2020 की हिंसा पर बड़ा फैसला

पूर्वी दिल्ली। आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में आज कड़कड़डूमा कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। यह मामला 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ा है, जिसमें अंकित शर्मा की बेरहमी से हत्या की गई थी। अदालत ने पिछली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। अब आज यानी 31 जुलाई को दोषियों की सजा तय होगी।

विशेष लोक अभियोजक ने अदालत से कहा कि अंकित पर बेहद क्रूर तरीके से हमला किया गया था। उनके शरीर पर 51 चोटों के निशान मिले थे। अभियोजक ने इसे "रेरेस्ट ऑफ द रेयर" मामला बताते हुए दोषियों को अधिकतम सजा देने की मांग की। उनका कहना था कि नरमी बरतने की कोई गुंजाइश नहीं है।

इस केस में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोग दोषी पाए गए हैं। अन्य चार दोषी हैं – जावेद, अनस, कासिम और नाजिम।

वहीं बचाव पक्ष ने दलील दी कि यह मामला "रेरेस्ट ऑफ द रेयर" की श्रेणी में नहीं आता। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कई पुराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि दोषियों को कम सजा दी जानी चाहिए।

Tags:    

Similar News