दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, राजभाषा सम्मेलन में होंगे शामिल
गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह दो दिवसीय दौरे पर मुंबई जाएंगे। गृह मंत्री 13 सितंबर रविवार को मुंबई स्थित एशियाटिक सोसाइटी जाएंगे और सोमवार 14 सितंबर को हिंदी राजभाषा सम्मेलन में शामिल होंगे।;
गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह दो दिवसीय दौरे पर मुंबई जाएंगे। गृह मंत्री 13 सितंबर रविवार को मुंबई स्थित एशियाटिक सोसाइटी जाएंगे और सोमवार 14 सितंबर को हिंदी राजभाषा सम्मेलन में शामिल होंगे।
गृह मंत्री अमित शाह अपने मुंबई दौरे के दौरान रविवार को एशियाटिक सोसाइटी की अमूल्य पांडुलिपियों और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेंगे। सोसाइटी के चुनाव जुलाई में हुए थे और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे अध्यक्ष बने थे। डॉ. सहस्रबुद्धे ने पत्र भेजकर गृह मंत्री शाह से सोसाइटी का दौरा करने का अनुरोध किया गया था। इस आमंत्रण पर अमित शाह मुंबई के अपने दौरे के दौरान सोसाइटी का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गृह मंत्री के दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगे।
रविवार को एशियाटिक सोसाइटी का दौरा करने के बाद अमित शाह सोमवार को नवी मुंबई के सिडको प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होने वाले छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन और हिंदी दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन में मुख्य सत्र के अलावा हिंदी से जुड़े विभिन्न विषयों पर कई समानांतर शैक्षिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इस सम्मेलन के लिए एक लोगो डिजाइन किया जाना है, जिसके लिए एक प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस लोग के निर्माण में राजभाषा, हिंदी दिवस, आजादी के अमृत काल की महत्ता, सम्मेलन स्थल मुंबई की पृष्ठभूमि आदि को रखना होगा।
बता दें कि 7 अगस्त को दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पणजी में गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता अमित शाह ने कहा था कि गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आठ दशकों की गौरवशाली सेवा के बाद गोवा पुलिस आज राष्ट्रपति जी द्वारा दिए गए इस निशान के साथ देश के कई अन्य पुलिस बलों की कतार में खड़ी है।
शाह ने कहा कि जिन राज्यों की पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया गया है, उन्हें उनके गौरवशाली इतिहास, पेशेवर उत्कृष्टता, साहस, अनुशासन और समर्पण के कारण ही यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि गोवा छोटा किंतु अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य की रचना के साथ ही गोवा पुलिस को सुरक्षित शहर, सुरक्षित समुदाय और सुरक्षित समुद्री सीमा के दायित्व प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद गोवा पुलिस ने इन तीनों दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाया और राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।