सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, बांध टूटा

मध्य प्रदेश के सतना और चित्रकूट जिलों में लगातार भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मंदाकिनी नदी का जलस्तर करीब 30 फीट तक बढ़ गया है। गोरगी बांध टूटने से कई गांवों में पानी घुस गया;

Update: 2026-08-30 01:43 GMT

रामघाट का पुल बहा, घाट किनारे दुकानें डूबीं

  • श्रद्धालु फंसे, धार्मिक स्थलों के रास्ते बंद
  • रेल सेवा प्रभावित, हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान
  • 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सतना और चित्रकूट जिलों में लगातार भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मंदाकिनी नदी का जलस्तर करीब 30 फीट तक बढ़ गया है। गोरगी बांध टूटने से कई गांवों में पानी घुस गया। चित्रकूट के रामघाट का 300 मीटर लंबा पुल बह गया और घाट किनारे की दुकानें पानी में समा गईं।

जनजीवन अस्त-व्यस्त

  • नागौद, बिरसिंहपुर और मझगवां में नदी-नाले उफान पर हैं।
  • कई मोहल्लों में कमर तक पानी भर गया, घरों और वाहनों को नुकसान हुआ।
  • नागौद थाने और सिंहपुर चौराहे का पेट्रोल पंप भी पानी में डूब गया।
  • कोठी क्षेत्र में एक मकान ढहने से दो मवेशियों की मौत हुई।
  • सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है।

चित्रकूट में श्रद्धालु फंसे

सती अनुसुइया आश्रम समेत कई धार्मिक स्थलों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं से घाटों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है।

बचाव अभियान और रेल सेवा प्रभावित

एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हैं। हेलीकॉप्टर से छतों पर फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। चित्रकूट के पास रेल पटरियों पर पानी भरने से दो ट्रेनें रोक दी गईं। मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर भी असर पड़ा है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ लाइन के कारण रीवा संभाग में बारिश जारी रहने की संभावना है।

आज 26 राज्यों में चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 30 अगस्त को देश के 26 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं।

Tags:    

Similar News