कोरोना मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के पार
देश में तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है... भारत में कोरोना मामलों की संख्या अब 30 लाख के पार पहुंच गई है... अब तक 56,706 लोगों की जान जा चुकी है
देश में तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है... भारत में कोरोना मामलों की संख्या अब 30 लाख के पार पहुंच गई है... अब तक 56,706 लोगों की जान जा चुकी है... वहीं, दुनियाभर में भी कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है... अब आपको बताते हैं देश और दुनिया में कोरोना की क्या स्थिति है...
भारत में एक बार फिर 70 हजार के करीब कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69,239 नए मरीज सामने आए और 912 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 30 लाख 44 हजार 940 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 56,706 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 7 हजार हो गई और 22 लाख 80 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना ज्यादा है. ICMR के मुताबिक, अब तक कोरोना वायरस के कुल 3 करोड़ 55 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल यानी 24 घंटे में किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्राप्त अब तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हजार के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि महामारी को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों की दर 74.69 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि इस साल के अंत तक भारत कोरोना वैक्सीन तैयार कर लेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी दावा किया कि दुनिया में सबसे अच्छा रिकवरी रेट भारत का है. आपको बता दें दुनियाभर में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मामले भारत में ही सामने आ रहे हैं. दुनियाभर में कोरोना के आंकड़ों की अगर बात करें, तो
दुनियाभर में कोरोना के आंकड़े
- संक्रमितों की संख्या हुई 2,33,82,670
- महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 8,08,701
- कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 1,59,09,044
- एक्टिव केस की संख्या हुई 66,64,925
- 24 घंटे में 2,61,622 लोग हुए कोरोना से संक्रमित
- 24 घंटे में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5,343
दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं, डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को बड़े लोगों की तरह ही मास्क पहनना चाहिए. पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सामान्य स्थिति में मास्क पहनने की जरूरत नहीं है. साथ ही 6 साल से 11 साल के बीच बच्चे या बुजुर्ग अगर संक्रमण के खतरे वाले दूसरे लोगों के संपर्क में आ रहे हैं, तो उनके लिए भी मास्क पहनना जरूरी है.