भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से रुपये में 121 पैसे की तेजी हुई
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा से मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में 121 पैसे की जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
By : एजेंसी
Update: 2026-02-03 05:16 GMT
मुंबई। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा से मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में 121 पैसे की जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
पिछले कारोबारी दिवस पर 91.4950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 119.50 पैसे की बढ़त के साथ 90.30 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 90.23 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई।
खबर लिखे जाते समय रुपया 121 पैसे की मजबूती के साथ 90.2850 रुपये प्रति डॉलर पर था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार देर रात टेलीफोन पर हुई वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर व्यापार समझौते पर सहमति की घोषणा की।
इससे मंगलवार घरेलू शेयर बाजारों और मुद्रा बाजार में जबरदस्त तेजी रही।