पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी को सरकार की असंवेदनशीलता बताते हुए इसके खिलाफ सोमवार को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया
By : एजेंसी
Update: 2020-06-27 20:40 GMT
नयी दिल्ली । कांग्रेस ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी को सरकार की असंवेदनशीलता बताते हुए इसके खिलाफ सोमवार को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि धरना प्रदर्शन 29 जून को सुबह 11 से 12 बजे तक होगा और उसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी 30 जून से चार जुलाई तक देशभर में तेल में बढ़ोतरी के विरोध में जिला और तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी।
पार्टी ने कहा कि पिछले 21 दिन से सरकार लगातार तेल की कीमतें बढ़ा रही है और जनता पर अनावश्यक बोझ डाल रही है।