सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस-फायर टीम

सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक युवक के गंदे नाले में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची;

By :  Deshbandhu
Update: 2026-10-08 02:26 GMT

नोएडा। सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक युवक के गंदे नाले में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान रवि (29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जैनपुरा, थाना जलेसर, एटा का रहने वाला है और वर्तमान में हरौला में रह रहा था।

मौके पर मौजूद रवि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में रवि नाले में कूद गया।

फायर सर्विस के कर्मचारी नाले में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। युवक के नाले में कूदने की सूचना के बाद SDRF और NDRF की टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है।

फिलहाल नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और बचाव दल युवक की तलाश में जुटे हैं।

Similar News