चार सौ करोड़ रिश्वत लेने के आरोप में कांग्रेस विधायक रोशन बेग गिरफ्तार
कर्नाटक के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि आईएमए घोटाला में निलंबित कांग्रेस विधायक रोशन बेग को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2019-07-16 11:24 GMT
नई दिल्ली । कर्नाटक के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि आईएमए घोटाला में निलंबित कांग्रेस विधायक रोशन बेग को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । रोशन बेग मुंबई जा रहे थे। एसआईटी (SIT) द्वारा सवाल पूछे जाने पर वे अलग-अलग बयान दे रहे हैं।
एसआईटी ने कहा कि रोशन बेग को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है । वह चार्टर्ड फ्लाइट में बेंगलुरु से उड़ान भर रहे थे । वह विमान के अंदर थे। वह अलग-अलग बयान दे रहे हैं कि दिल्ली और पुणे जा रहे थे । चार्टर फ्लाइट की पैसेंजर लिस्ट के अनुसार फ्लाइट पुणे जा रही थी।