जुलाई के अंत में शुरू होगी चीनी सुपर लीग

  चीन फुटबाल संघ (सीएफए) ने बुधवार को कहा कि चीनी सुपर लीग (सीएसएल) 2020 सीजन 25 जुलाई से शुरू होगी

Update: 2020-07-01 17:09 GMT

बीजिंग।  चीन फुटबाल संघ (सीएफए) ने बुधवार को कहा कि चीनी सुपर लीग (सीएसएल) 2020 सीजन 25 जुलाई से शुरू होगी। सीएसएल 22 फरवरी से शुरू होनी थी लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लीग का आयोजन देश के दो शहरों, दक्षिण चीन के सोझोउ में और उत्तरी चीन के डालियान में किया जाएगा।

लीग के सभी मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे और इसमें भाग लेने वाली 16 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा।

सभी मैच होम एंड अवे आधार पर खेले जाएंगे और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष चार टीमें फाइनल-ए में पहुंचेगी जबकि बाकी चार टीमें फाइनल-बी में पहुंचेगी।
Full View
 

Tags:    

Similar News