छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी कल से चुनावी दौरे पर

पहले चरण की जिन सीटों पर गांधी प्रचार के लिए पहुंचेगे वहां पर 10 नवम्बर की शाम को प्रचार समाप्त हो जायेगा और इन सीटों पर 12 नवम्बर को मतदान होगा

Update: 2018-11-08 18:37 GMT

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

पार्टी महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गांधी नियमित विमान से रायपुर पहुंचने के बाद यहां से हेलीकाप्टर से कल 09 नवम्बर को पहली जनसभा कांकेर जिले के पंखाजूर में सम्बोधित करेंगे।

गांधी इसके बाद राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में तथा जिले की दूसरी जनसभा डोंगरगढ़ में सम्बोधित करेंगे। 

गांधी इसके बाद मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के चुनाव क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचेगे,और यहां रोड शो करेंगे।इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला कांग्रेस की उम्मीदवार है। गांधी राजनांदगांव में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे। 

कांग्रेस अध्यक्ष अगले दिन 10 नवम्बर को चारामा में जनसभा सम्बोधित करेंगे। उनकी दूसरी जनसभा कोंडागांव में होगी। इसके बाद वह बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे।  

Full View

Tags:    

Similar News