चेंग्दू यूनिवर्सिटी गेम्स-2021 प्रगति पर : एफआईएसयू
अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी खेल महासंघ (एफआईएसयू) के अधिकारियों ने कहा है कि चेंग्दू यूनिवर्सिटी गेम्स-2021 की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही;
बीजिंग । अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी खेल महासंघ (एफआईएसयू) के अधिकारियों ने कहा है कि चेंग्दू यूनिवर्सिटी गेम्स-2021 की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं और कोविड-19 संकट महामारी के बावजूद टूर्नामेंट का कार्यक्रम स्थिर है। एफआईएसयू के महासचिव एरिक सेंटोर्ड ने कहा, " हमने हाल ही में चेंग्दू के महापौर और उप-महापौर के साथ एक बहुत सकारात्मक बैठक की है, जहां हमने तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है।"
उन्होंने कहा, "चेंग्दू आयोजन समिति ने एक शानदार वीडियो पेश किया है, जिसमें खेल गांव सहित सभी प्रमुख स्थानों के निर्माण और नवीनीकरण की जानकारी मुहैया कराई गई है।"
उन्होंने कहा, " सबकुछ प्रगति पर है और मुझे यह कहना होगा कि उन्होंने हमारी उम्मीद से ज्यादा तेजी से काम किया है। महापौर की देखरेख में तैयारी जारी रहेगी।"